गुड़गांव, मई 27 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। शहर में बिना डिग्री और लाइसेंस के चल रहे अवैध क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू पालम विहार स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान मौके से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, मेडिकल उपकरण, सिरिंज और ग्लूकोज की बोतलें बरामद हुईं। मामले में पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक के खिलाफ बजघेड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी स्वास्थ्य विभाग से मिली शिकायत के अनुसार 26 मई को डीसीएच गुरुग्राम के मेडिकल ऑफिसर डॉ. ओम प्रकाश, ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेश कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यादव मार्केट, न्यू पालम विहार स्थित सुनील बिस्वास आधार सेवा क्लीनिक पर संयुक्त छापेमारी की। टीम को सूचना मिली थी कि यहां बिना वैध मेडिकल योग्यता के मरी...