पालम में चार मंजिला इमारत में लगी आग, एक परिवार के नौ लोगों की मौत
नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके के साध नगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। राम चौक मार्केट स्थित एक चारमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से तीन मासूम बच्चियों समेत एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल व दमकल विभाग के मुताबिक, पालम गांव के साध नगर में राम चौक मार्केट स्थित मकान संख्या डब्ल्यूजेड-124 ए एक चारमंजिला इमारत है। इमारत के बेसमेंट, भूतल व प्रथम तल पर कॉस्मेटिक व कपड़ों की दुकान है। दूसरे व तीसरे तल पर दुकान के मालिक 71 वर्षीय राजेंद्र कश्यप के परिवार के लोग रहते हैं। उन्होंने बताया कि मकान की छत पर अस्थायी टिन शेड लगी थी। वहीं, इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़े औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.