नई दिल्ली, मार्च 18 -- दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई जिनमें 3 मासूम बच्चियां हैं। इमारत राम चौक मार्केट में स्थित थी जिसके निचले हिस्सों में शोरूम और ऊपरी मंजिलों पर मालिक का परिवार रहता था। राहत और बचाव कार्य के लिए दमकल की 30 गाड़ियां और एनडीआरएफ की टीम तैनात की गईं। संकरी गलियों और धुएं के कारण अभियान में काफी मुश्किलें आईं। इस हादसे के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ऐक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक ली। उपराज्यपाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए समूची दिल्ली में व्यापक फायर ऑडिट के आदेश जारी किए हैं। उपराज्यपाल कार्यायल की ओर से एक्स पर एक पोस्ट में यह जा...