नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- -पीडब्ल्यूडी फुटपाथ और पौधे लगाने के लिए पट्टी विकसित करेगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पालम-डाबरी रोड पर जाम की समस्या दूर होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जाम प्रभावित हिस्से में टूटी सड़क बनवाने व सड़क चौड़ी करने का फैसला लिया है। साथ ही फुटपाथ बनाने व पौधे लगाने के लिए पट्टी विकसित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए फंड की व्यवस्था कर ली गई है। पीडब्ल्यूडी की इस पहल से पालम, डाबरी, द्वारका, नजफगढ़, नांगलोई आने-जाने वालों को फायदा होगा।पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि पालम फ्लाईओवर के नीचे से बीकानेर स्वीट्स तक पालम-डाबरी रोड पर जाम की समस्या है। इस हिस्से में कई जगह अतिक्रमण भी हो रखा है। इस रास्ते का उपयोग करने वालों को आने-जाने में समस्या होती है। जाम के कारण समय बर्बाद होता है।इसे देखते हुए तय कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.