पालम गांव की लूट का मामला सुलझा,दो भगोड़े गिरफ्तार
नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पालम गांव इलाके में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे दो भगोड़ा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गौतम सैनी (23) और योगेश (25) के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से फरार थे और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए जा चुके थे।क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि संगठित अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ऐसे अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में 29 मई को टीम को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2022 में पालम गांव में लूट का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद दोनों जमानत पर रिहा हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.