नई दिल्ली, मार्च 19 -- दिल्ली के पालम में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, उनके दो बेटे, बेटी, दो बहू और तीन नाबालिग बच्चियां शामिल हैं। यह हादसा और भी भयावह हो सकता था, लेकिन किस्मत से 7 लोग अलग-अलग कारणों से घर से बाहर थे। ऊपर के दो मंजिलों में 19 लोगों का एक संयुक्त परिवार रहता था। पुलिस के मुताबिक, पालम गांव स्थित साध नगर के राम चौक मार्केट में एक चारमंजिला इमारत के बेसमेंट, भूतल और पहले तल्ले पर कॉस्मेटिक और कपड़ों का थोक व्यापार होता था। इन तलों पर भारी मात्रा में सिंथेटिक कपड़े, प्लास्टिक और केमिकल वाले कॉस्मेटिक उत्पाद रखे थे। सुबह 6:15 बजे शॉर्ट सर्किट से इमारत में आग लग गई और इन सामानों ने आग को बारूद जैसी रफ्तार दे दी। यह भी पढ़ें- चाहते थे पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.