नई दिल्ली, मार्च 18 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर गहरा शोक जताया है और इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मुआवजा राशि देने की भी घोषणा की है। इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम संबंधी को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने भी मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। बुधवार सुबह हुए इस हादसे में तीन बच्चों को मिलाकर कुल नौ लोगों की मौत हुई है। उधर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पालम अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक वयस्क मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.