पीटीआई, मार्च 19 -- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम में भीषण आग में नौ लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में है। सरकार ने शहर भर की कमर्शियल यूनिट्स की मैपिंग और फायर सेफ्टी ऑडिट के निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली के होम मिनिस्टर आशीष सूद ने गुरुवार को इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। फायर सेफ्टी ऑडिट ज्यादातर बड़े कॉमर्शियल इलाकों तक ही सीमित था मगर सरकार ने दायरा बढ़ाते हुए इसबार रिहायशी इलाकों में चल रहे सभी तरह के संस्थानों को भी इसमें कवर किया है। यानी छोटी दुकानों, दफ्तर और घरों में चल रहे व्यवसाय का भी फायर सेफ्टी ऑडिट होगा। सूद ने कहा है कि 'इस कदम का उद्देश्य सुरक्षा उपायों में कमियों की पहचान करना और यह सुनिश्चित करना है कि जो दुकानें या फैक्ट्रियां रिहायशी क्षेत्रों में चल रही हैं, वे सभी निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.