पालम अग्निकांड : 9 लोगों की मौत के लिए MCD-दमकल की लापरवाही जिम्मेदार, मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दिल्ली के पालम में बीते 18 मार्च को आग लगने से हुई 9 लोगों की मौत के हादसे को लेकर मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दमकल विभाग की लापरवाही के चलते इस तरह का हादसा हुआ। इसके अलावा मजिस्ट्रेट जांच ने इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की काबिलियत पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। जांच में पाया गया कि कानूनी जांच की अगुवाई करने वाले असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के पास टेक्निकल ट्रेनिंग की कमी थी। उन्होंने पहले जिन आधा दर्जन आग लगने की घटनाओं की जांच की, उनमें से किसी का भी कारण पता नहीं लगाया था। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (दक्षिण-पश्चिम जिला) ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग को 85 पेज की रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें पालम आग हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में एमसीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.