नई दिल्ली, मार्च 25 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पालम में एक इमारत में 18 मार्च को लगी आग की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। इस घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। आयोग ने दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर इस मामले पर दो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने अपने एक बयान में कहा कि खबरों के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीमों की हाइड्रोलिक क्रेन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से बचाव अभियान में देरी हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर उपकरण समय पर काम करते तो और भी जानें बचाई जा सकती थीं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 से ज्यादा हो जाएंगी लोकसभा की सीटें, विधायक कितने बढ़ जाएंगेदो हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मंगलवार को कहा कि उसने पालम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.