नई दिल्ली, मार्च 21 -- पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी (आप) रेखा गुप्ता सरकार पर लगातार हमलावर है। शोकसभा के दौरान तो बीजेपी विधायक कुलदीप सोलंकी और आप नेता सौरभ भारद्वाज के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली थी। बीजेपी विधायक का कहना है शोकसभा के दौरान हुए हंगामे के दौरान उन्हें लात घूंसा और थप्पड़ मारा गया। सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स अकाउंट पर कुलदीप का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कुलदीप कहते नजर आ रहे हैं कि 'मेरे साथ उसने झगड़ा किया। एक लात मारी और थप्पड़ मारा। हम तो सुबह से शोकसभा में बैठे हैं उनसे पूछिए कि उन्हें क्या दिक्कत है।'सौरभ भारद्वाज ने किया पलटवार आप नेता ने विधायक के दावे पर एक्स पर लिखा 'मुझे आप पर तरस आता है क्योंकि आपके बीजेपी विधायक दावा कर रहे हैं कि उन्हें पीटा गया, लात मारी गई और थप्पड़ मारे गए। बीजेपी के ल...