चंदौली, अप्रैल 12 -- शहाबगंज। क्षेत्र के पालपुर गांव में शनिवार की दोपहर में अचानक लगी आग से लगभग 15 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और किसान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने पानी, मिट्टी और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। इस आगजनी में किसान हजरत, महेन्द्र खरवार, अरविन्द प्रजापति, हरिवंश और अशोक घुरहू सहित कई अन्य किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...