अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट में गुरुवार को भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक दिवस मनाया गया। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। सुबह जैन मिलन महिला द्वारा गौशाला में गायों को हरा चारा व सब्जियां खिला गौसेवा, पक्षियों को दाना डाल कर सेवा की। दोपहर को जैन मिलन वर्द्धमान द्वारा आगरा रोड पर राहगीरों के लिए सस्नेहपूर्ण भोजन अन्नपूर्णा थाली पेट भर बैठाकर कराया गया। शाम को जिनवरम् महिला मंडल के तत्वावधान में एक शाम आदिनाथ भगवान के नाम संगीतमय भजन संध्या, पालना, श्री भक्तामर स्त्रोत पाठ का आयोजन किया गया। श्रावक श्राविकाओं भगवान की बाल रूप की प्रतिमा को पालने में झुला कर बधाई गीत गाकर जन्मकल्याणक दिवस मनाया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार जैन, प्रद्युम्न कुमार जैन, विजय कुमार जैन, राजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.