समस्तीपुर, फरवरी 2 -- समस्तीपुर, निप्र। नौकरीपेशा माता-पिता के लिए कार्यस्थल पर बच्चों की देखभाल की चिंता अब बीते दिनों की बात होती जा रही है। ऐसे माता-पिता के लिए पालना घर का कांसेप्ट बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। समस्तीपुर शहर में मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत दो पालना घर इस दिशा में बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। एक पालना घर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में और दूसरा मंडल कारा में संचालित हो रहा है। यहां प्रशासन व पुलिस विभाग से जुड़े पदाधिकारी व कर्मियों के बच्चों की देखभाल की जाती है। इस पालना घर में कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास में कार्यरत महिला व पुरुष कर्मियों को उनके कार्य अवधि में छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को रखने की नि:शुल्क व्यवस्था है। यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उचित वातावरण उपलब्ध है। पालना घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.