पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस लाइन में संचालित पालना घर ने डयूटी अवधि में बच्चों की देखभाल के प्रति महिला पुलिस कर्मियों को चिन्तामुक्त कर दिया है। यहां पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस कर्मियों के 10- 15 बच्चों की देखभाल घरेलू माहौल में हो रही है। बच्चे जहां किताबों से शब्द बोध कर रहे हैं, वहीं स्लाइडर एवं झूलों का लुत्फ उठा रहे हैं। लाइन डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस लाइन कैंपस में समाज कल्याण विभाग की ओर से पालना घर की स्थापना की जानी है। तब तक पुलिस लाइन में कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों की सहूलियत के लिए एसपी स्वीटी सहरावत की पहल पर पुलिस महकमे ने अस्थाई पालना घर की शुरूआत की है। यहां 9 बजे से 5 बजे के बीच शिफ्टवार दो महिला पुलिस कर्मियों को बच्चों की देखभाल करवाई जा रही है। पालना घर की देखरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.