सीवान, फरवरी 3 -- सरकारी दफ्तरों में पालनाघर की व्यवस्था की जा रही है, जो कामकाजी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल मानी जा रही है। इसका उद्देश्य मातृत्व और नौकरी के बीच संतुलन बनाना व महिलाओं को सुरक्षित और सहयोगी कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। दफ्तरों में पालनाघर की व्यवस्था केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि कामकाजी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम है। यदि इन पालनाघरों का नियमित संचालन, पर्याप्त संसाधन और निगरानी सुनिश्चित की जाए, तो यह पहल राज्य में महिला कार्यबल को मजबूत आधार दे सकती है। पालनाघर की प्रमुख उपयोगिता- 1. कामकाजी महिलाओं को मानसिक राहत दफ्तर परिसर में पालनाघर होने से महिला कर्मचारी अपने छोटे बच्चों को पास में रख सकती हैं। इससे बच्चों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर होने वाली चिंता कम होती है और...