मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- चरथावल। कस्बे के मोहल्ला छिपीयान निवासी मनोज पुत्र नरेश को एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार मनोज रास्ते से गुज़र रहा था, सोनू द्वारा पाले गए पिटबुल ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके पैर पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। किसी तरह कुत्ते को काबू में किया गया घटना के बाद परिजनों ने मनोज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि संबंधित कुत्ते को पहले भी खुला छोड़ा जाता रहा है।घटना से आक्रोशित मनोज ने थाना चरथावल पहुंचकर लिखित शिकायत दी और कुत्ते के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले के लोगों ने भी प्रशासन से ऐसे खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर नियंत्रण और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.