पालतू कुत्तों के हमले में मजदूर घायल, विरोध करने पर धमकाया
बुलंदशहर, अप्रैल 4 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके में पालतू कुत्तों के हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मोहन कुटी निवासी बब्लू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 3 अप्रैल 2026 को सुबह मजदूरी पर जा रहा था। रास्ते में एन.पी.एस. स्कूल से पहले रविन्द्र प्रजापति के मकान के पास से गुजरते समय उसके पालतू कुत्तों ने अचानक उसे घेर लिया और काटकर घायल कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस घटना की शिकायत रविन्द्र प्रजापति से की तो उसने उल्टा अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने कथित रूप से कहा कि उसे लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने में खुशी मिलती है। पीड़ित के अनुसार, इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.