गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम की पहल पर एक मार्च रविवार को पालतू कुत्तों के लिए निशुल्क रेबीज टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच एवं पंजीकरण शिविर आयोजित होगा। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्र ने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित रॉयल क्योर एण्ड केयर पेट क्लिनिक में आयोजित शिविर में डॉ. विनय गौतम, डॉ. दुर्गेश नंदन और पशु चिकित्सा सहायक अरुण मौर्य की टीम कुत्तों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। इसके साथ ही नगर निगम में कुत्ते का निशुल्क पंजीकरण भी किया जाएगा। डॉ. रोबिन चंद्रा ने बताया कि नगर निगम में कुत्ते का पंजीकरण कराने से उसे कानूनी पहचान मिलती है। गुम होने पर मालिक तक पहुंचना आसान होता है। टीकाकरण का आधिकारिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। कुत्ते से जुड़े मामलों में कानूनी सुरक्षा मिलती है। वहीं, पंजीकरण न करा...