पालतू कुत्तों, बिल्लियों का पंजीकरण कराना अनिवार्य
वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। शहर में पालतू कुत्तों और बिल्लियों का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वाले पशु प्रेमियों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। पंजीकरण के लिए नगर निगम के कार्यालय जाने की बाध्यता भी नहीं है। घर बैठे ही स्मार्ट काशी एप के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है। पशु क्रूरता निवारण (श्वान प्रजनन एवं विपणन) नियम 2017 के तहत इसकी अनदेखी करने वाले पशुप्रेमियों को आर्थिक दंड भुगतना पड़ेगा, साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। पंजीकरण न कराने पर पशुप्रेमियों पर 500 रुपये से 5000 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। पालतू जानवरों का पंजीकरण कराने के लिए पशुपालकों को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि कुत्तों और बिल्लियों के पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.