पालतू कुत्ते ने चला दी बंदूक, ताबड़तोड़ करने लगा फायरिंग; हैरतअंगेज हादसे में एक महिला घायल
नई दिल्ली, मई 26 -- पालतू कुत्ते से अपना हल्का फुल्का काम कराते आपने कई लोगों को देखा होगा। फिर चाहे सीढ़ी से उतर कर कोई सामान लाना हो, या बच्चों के पालने को झुलाना। लोग अक्सर अपने पालतू कुत्ते पर बहुत विश्वास भी करते हैं। लेकिन हाल ही में अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बाद कोई भी कुत्ता पालने के नाम से घबरा सकता है। मामला अमेरिका के नेब्रास्का का है। यहां एक गैस स्टेशन पर खड़ी पिकअप ट्रक के भीतर एक पालतू कुत्ते ने शॉटगन चला दी। बंदूक से निकली गोली सीधे जाकर पास के ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक महिला को लग गई और वह जख्मी हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना नेब्रास्का के स्कॉट्सब्लफ में शनिवार को हुई। यहां के एक जाने माने गैस स्टेशन के पास हुए इस हादसे की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने भी की है। पुलिस के मुताबिक पिकअप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.