कौशाम्बी, मार्च 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाने के नसीरपुर गांव में पालतू कुत्ते को मारने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मखदूमपुर चौकी के नसीरपुर गांव में सोमवार शाम पालतू कुत्ते को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गांव के ही मिथिलेश निषाद का कुत्ता घर के पीछे बैठा था। इसी दौरान गांव के ही संजय निषाद ने उसे डंडों से मार दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गई। आरोप है कि विनोद निषाद, रविन्द्र निषाद, अनिल निषाद और प्रमोद निषाद ने मिलकर मिथिलेश निषाद पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके मुंह में गंभीर चोट आई और उ...