शामली, मार्च 8 -- कस्बे के मोहल्ला खेल में पालतू कुत्ते के हमले से एक बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची को परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसे एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला खेल निवासी जाकी की पुत्री अल्फिया घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति द्वारा पाले गए कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजन घायल बच्ची को तुरंत कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया। पीड़ित बच्ची के पिता जाकी ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक व्यक्ति ने कुत्ता पाल रखा है, जिसने उनकी पुत्री पर हमला किया। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रव...