नोएडा, फरवरी 14 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पालतू कुत्ते के पड़ोसी के घर जाकर पॉटी करने पर विवाद खड़ा हो गया। पड़ोसी महिला ने इसका विरोध किया तो कुत्ते मालिक ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रन्हेरा गांव में महिला विमलेश देवी परिवार के साथ रहती है। विमलेश देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी लोकेश का पालतू कुत्ता उनके घर पहुंचा और चूल्हे के पास पॉटी कर गया। महिला ने इसका विरोध किया और कुत्ते के मालिक लोकेश से पॉटी साफ करवाने के लिए कहा, इस बात पर लोकेश भड़क गया और महिला से गाली गलौज करने लगा। महिला का पति बीच बचाव में आए तो आरोपी लोकेश ने डंडे से महिला के पति पर हमला किया। महिला के पति को चोट आई है। इस मामले में महिला ने आरोपी लोकेश के खिलाफ मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.