नोएडा, मार्च 9 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में पालतू कुत्ते के लॉबी में शौच करने का लोगों द्वारा विरोध जताया जा रहा है। इसका वीडियो अभी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, लोगों का आरोप है कि इस तरह के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। लोग अपने फालतू कुत्तों से लॉबी व अन्य खुले स्थानों पर शौच करते हैं, जिससे गंदगी होती है और लोगों को परेशानी होती है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक अपने कुत्ते को ले जा रहा था। तभी युवा कुत्ते ने टावर की लॉबी में ही शौच कर दिया, जिसके बाद वह वहां से अपने कुत्ते को लेकर चले गए। इस घटना के बाद से सीसीटीवी के माध्यम से लोगों को उसके बारे में पता चला,जिसका लोगों ने विरोध जाता है। मेंटेनेंस प्रबंधन से शिकायत की। मेंटेनेंस प्रबंधन ने तुरंत वहां की...