चित्रकूट, अप्रैल 6 -- चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा स्थित बाल आश्रम हनुमान मंदिर में रविवार की रात कुंडी काटकर अंदर घुसे चोरों ने चांदी के छह-छह मुकुट के साथ ही दो गदा चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देने से पहले शातिरों ने मंदिर परिसर में रह रहे पालतू तीन कुत्तों को जहर खिला दिया। तीनों कुत्ते सुबह मृत अवस्था में पड़े मिले। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।लोढ़वारा स्थित श्री बाल हनुमान आश्रम मंदिर में मुख्य पुजारी के तौर पर राजनारायन दास देखभाल करते हैं। बताते हैं कि रविवार की आधी रात चोरों ने मंदिर में धावा बोला। यहां पर रखवाली के तौर पर रखे पालतू तीन कुत्तों को चोरों ने पहले जहरीला पदार्थ खिलाया। जब कुत्ते बेहोश हो गए तो चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट की कुंडी काटी। इसके बाद मंदिर के अंदर घुसे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.