गिरडीह, मई 19 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पालगंज निवासी बीएसफ जवान शहीद सीताराम उपाध्याय का सोमवार को शहादत दिवस मनाया गया। शहादत दिवस पर ग्रामीणों द्वारा नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा शहीद बीएसएफ जवान की वीरता का बखान किया गया। सीताराम उपाध्याय जम्मू कश्मीर स्थित पाकिस्तान सीमा में देश के दुश्मन से लोहा लेते हुए शहादत को प्राप्त हुए थे। उल्लेख्य रहे कि बीएसफ जवान पालगंज निवासी शहीद सीताराम उपाध्याय 18 मई 2018 को पाकिस्तान सीमा स्थित आरएस पूरा सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए प्राण की आहुति दी थी। देश के दुश्मन पाकिस्तानी रेंजर की गोली का शिकार होकर सीताराम उपाध्याय वीरगति को प्राप्त किया था। यह भी पढ़ें- देशभक्ति का संदेश देता है शहीद सीताराम का बलिदान शहीद की याद में प्रत्येक वर्ष पैतृक गांव पालगंज...