गुमला, जुलाई 28 -- पालकोट। पालकोट बस स्टैंड से मंगलवार को 72 श्रद्धालुओं का जत्था सांसद प्रतिनिधि बसंत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ। बीडीओ विजय उरांव और थाना प्रभारी अंकित राज ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और श्रद्धालुओं की सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। बीडीओ ने यात्रा के दौरान अनुशासन और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की,जबकि थाना प्रभारी ने सावधानी बरतने और आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया। बसंत गुप्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान वाराणसी, खाटू श्याम, विंध्याचल, चित्रकूट, उज्जैन, मैहर, अयोध्या और प्रयागराज सहित 10 से 12 प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...