गुमला, अप्रैल 19 -- गुमला। पालकोट थाना क्षेत्र के पतरा टोली निवासी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में निर्मला डुंगडुंग ने थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार किशोरी 10 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे गुमला जाने की बात कह कर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां पूछताछ और काफी खोजबीन की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन पालकोट थाना पहुंचे और पुलिस से किशोरी की तलाश के लिए मदद की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- 12वीं की छात्रा को किया अगवा, सहेली सहित चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.