पालकोट लूटकांड का खुलासा,अंतर जिला गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार
गुमला, जून 16 -- पालकोट प्रतिनिधि । पालकोट प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को साप्ताहिक बाजार के दिन दो वनोपज व्यापारियों से हथियार के बल पर हुई लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में अंतर जिला लूट गिरोह के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से तीन देशी पिस्तौल, तीन मैगजीन,चार जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
घटना का ब्योरा मंगलवार को पालकोट थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बसिया डीएसपी शिवशंकर मरांडी ने बताया कि 15 जून को पालकोट साप्ताहिक बाजार के दौरान तीन बाइक सवार अपराधियों ने दो वनोपज व्यापारियों से हथियार के बल पर नगदी लूट ली थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर एक अपराधी को पकड़ लिया था, जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई पकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.