गुमला, मई 2 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट प्रखंड के मुरुमकेला में श्रीहनुमान मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान में दो दिनी हनुमान मंदिर का चौथा वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरू हुआ। महोत्सव के शुभारंभ पर 551 महिलाओं और युवतियों ने भव्य कलश शोभायात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा हनुमान मंदिर मुरुमकेला से प्रारंभ होकर गुड़गुड़ा, मरदा और मलई होते हुए बागेसेरा स्थित दक्षिणी कोयल नदी के डोम्बा घाट पहुंची। यहां आचार्य कृष्णा मिश्रा एवं सत्यनारायण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद महिलाओं और युवतियों ने कलश में पवित्र जल भरकर पुनः शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुंचकर कलश स्थापना की।मंदिर परिसर में कलश स्थापना के उपरांत आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ देवी-देवताओं का आह्वान कर भगवान ...