गुमला, फरवरी 22 -- पालकोट। प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। सम्मेलन के संयोजक विशाल गुप्ता ने बताया कि 15 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में रामरेखा बाबा को आमंत्रित करने पर विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन में हिंदू समाज को एकजुट रखने सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चिंतन किया जाएगा। बैठक में मनोज केसरी, आशुतोष गुप्ता, गौतम साहू, रूपेश कंसारी, निकेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.