गुमला, जनवरी 25 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट स्थित श्रष्यमुक पर्वत शिखर पर पम्पापुर धाम आश्रम समिति के तत्वावधान में रविवार को मां पम्पा भवानी के 11 दिनी श्रीश्री महारुद्र सहस्त्र चंडी हवनात्मक महायज्ञ के निमित भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। 551 महिलाओं और युवतियों ने राजा मैदान से कलश शोभायात्रा निकाली।स्थानीय निर्झर झरना में यज्ञाचार्य सतीश चंद्र शास्त्री, उपाचार्य संतेश्वर पांडेय, वैदिक दिनानाथ मिश्रा, अरविंद पाण्डेय, लाल बाबा व प्रचारक विवेक मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सपत्नीक यजमान बिरबल ओहदार एवं पुष्पा देवी,थाना प्रभारी तरुण कुमार, अध्यक्ष केदार प्रसाद गुप्ता तथा संरक्षक विकास कुमार गुप्ता की उपस्थिति में संसार के समस्त देवी-देवताओं का आवाहन कर संकल्प पूजा संपन्न कराई गई। इसके पश्चात सभी 551 महिलाओं और युवतियों ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.