पालकोट में सोलर हाईमास्ट लाइट से बढ़ी रोशनी, लोगों में खुशी
गुमला, जून 9 -- पालकोट। प्रखंड मुख्यालय के दो प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सोलर हाई मास्ट लाइट लगाए जाने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण और थाना तालाब के छठ घाट परिसर में हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था की सुविधा मिलने लगी है।यह कार्य सांसद प्रतिनिधि बसंत गुप्ता के प्रयासों तथा खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से संभव हो सका है। लंबे समय से इन स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। विशेषकर छठ महापर्व के दौरान थाना तालाब स्थित छठ घाट पर अंधेरा रहने से श्रद्धालुओं और व्रतियों को कठिनाई होती थी।सोलर हाई मास्ट लाइट लगने के बाद अब शाम और रात के समय इन स्थलों पर बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.