गुमला, अप्रैल 16 -- पालकोट प्रतिनिधि। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना पिंजराडीपा के समीप हुई। जहां तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार आशीष गोप गंभीर रूप से घायल हो गया। आशीष मरदा गांव का निवासी था। घटना के बाद आस-पास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पिकअप ने राजमिस्त्री को कुचला, मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता राम पूरण गोप ने बताया कि आशीष एक शादी समारोह में शामिल ह...