गुमला, अप्रैल 10 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब सड़क पर अचानक आये गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जानकारी के अनुसार डूमरडीह,गुमला निवासी योगेंद्र महतो (35वर्ष), वासुदेव सिंह (62वर्ष) और उत्तम महतो (21 वर्ष) पालकोट प्रखंड अपने निजी काम से आए थे। काम खत्म कर तीनों एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरा गांव के पास अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। उसे बचाने की कोशिश में चालक संतुलन खो बैठा और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए गुमला स...