पालकोट में शोपीस बनी जलमीनारें,बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग
गुमला, मई 28 -- पालकोट, प्रतिनिधि। गुमला जिले का पालकोट प्रखंड इन दिनों भीषण पेयजल संकट से जूझ रहा है। गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र की जलमीनारें और हर घर जल जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं दम तोड़ती नजर आ रही हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई पेयजल योजनाएं अब शोपीस बनकर रह गई हैं,जबकि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं।
जलमीनारों की स्थिति पालकोट बाजार टांड़, बस स्टैंड, सुभाष चौक, सरस्वती शिशु मंदिर रोड समेत कई इलाकों में बनी जलमीनारें या तो बंद पड़ी हैं या फिर नियमित जलापूर्ति नहीं कर पा रही हैं। कहीं मोटर खराब है,कहीं पाइपलाइन फट गई है,तो कई जगहों पर जलश्रोत ही सूख चुके हैं। कई योजनाएं शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही ठप पड़ गईं।
तकनीकी मानकों की अनदेखी ग्रामीणों का आरोप है कि योजनाओं के निर्माण में तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई। बिना वैज्ञानिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.