गुमला, जुलाई 1 -- पालकोट। परिवहन विभाग के तत्वावधान में बुधवार को पालकोट दक्षिणी पंचायत सचिवालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 अभ्यर्थियों का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। वहीं, आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने के कारण कुछ अभ्यर्थी लाइसेंस बनवाने से वंचित रह गए। जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र महतो ने वंचित अभ्यर्थियों से पुनः आवेदन कर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग लोगों की सुविधा के लिए ऐसे विशेष शिविर आयोजित कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जा सके। मौके पर बीडीओ विजय उरांव, प्रदीप तिर्की, रोबिन सिंह, प्रभाष कुमार, मुखिया जसिंता मिंज सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अब प्रखंडों म...