पालकोट में वज्रपात से 56 वर्षीय ग्रामीण की मौत
गुमला, मई 14 -- पालकोट प्रतिनिधि । प्रखंड के तपकरा पंचायत अंतर्गत लामदोंन निवासी 56 वर्षीय पेरे खड़िया की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गुरूवार अपराहन करीब तीन बजे की है। जानकारी के अनुसार पेरे खड़िया किसी काम से तेतरटोली गांव गया था। वहां से अपने गांव लौटने के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया,लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- मौसम विभाग के एप से मिलती है सटीक जानकारी ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब मौसम और बारिश के साथ आंधी-तूफान से लोग दहशत में हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.