गुमला, अप्रैल 7 -- पालकोट। प्रखंड के मुरई टोली गांव में मंगलवार अपराहन करीब तीन बजे वज्रपात की घटना में तीन मवेशियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुनीत किस्पोटा और मेनोन किस्पोटा अपनी गायों को चराने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। तभी हुए वज्रपात की चपेट में मेनोन की एक और सुनीत की दो गायें आ गईं। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।हालांकि दोनों चरवाहे इस घटना में सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पीड़ितों और ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...