पालकोट में वज्रपात की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
गुमला, जून 23 -- पालकोट प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया खिजुरटोली गांव में मंगलवार वज्रपात की चपेट में आने से कुंवर खड़िया (55वर्ष) की मौत। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर कुंवर खड़िया अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आसमानी बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया। वज्रपात से गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना को अवगत कराया गया। सूचना पर एएसआई सनी टोप्पो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। यह भी पढ़ें- बलिया: वज्रपात से गोखलेनगर विष्णुपुर के युवक की मौत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए घटना की जानकारी संकलित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.