गुमला, दिसम्बर 6 -- पालकोट, प्रतिनिधि । पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया खिजुर टोली गांव में शनिवार अपराहन करीब चार बजे पारिवारिक विवाद में मारवाड़ी महली ने अपने 70 वर्षीय पिता कृष्णा महली की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विवाद की शुरुआत सरकारी राशन के वितरण को लेकर हुई। पिता और पुत्र के बीच कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ी और हाथापाई तक पहुंच गई। गुस्से में पुत्र ने पास रखी लाठी उठाकर अपने पिता पर ताबड़ तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण कृष्णा महली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।परिजन और ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आरोपी पुत्र वहां से फरार हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत पालकोट थाना को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई रामचन्द्र यादव और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.