गुमला, अप्रैल 26 -- पालकोट, प्रतिनिधि। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के करंज बनाडेगा गांव में प्रेम प्रसंग में आहत हो कर 26 वर्षीय अनूप किंडो ने शनिवार देर रात पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार अनूप किंडो गोवा में रह कर मजदूरी करता था। गांव की ही एक युवती से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था। अनूप ने अपनी मेहनत की कमाई से प्रेमिका की पढ़ाई में सहयोग किया और उसे नर्स बनने में मदद की। पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था और बातचीत कम हो गई थी। शनिवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर प्रेमिका से विवाद हुआ था। इसके बाद अनूप ने गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.