गुमला, जून 27 -- गुमला, प्रतिनिधि । पालकोट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी अभय सिंह,मिंटू गुप्ता, शिवानी ठाकुर और मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं।स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल, गुमला पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मिथिलेश ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार सभी लोग बिहार के छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर कार से भिलाई लौट रहे थे। इसी दौरान पालकोट थाना क्षेत्र में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार...