गुमला, दिसम्बर 13 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के शाही चट्टान गांव में पति द्वारा की गई पिटाई से नौ माह की गर्भवती 17 वर्षीय सुशीला डुंगडुंग नामक किशोरी की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शाही चट्टान गांव निवासी रंजीत भगत ने सुशीला डुंगडुंग से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति रंजीत भगत ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। सुशीला नौ माह की गर्भवती थी। पिटाई के बाद वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में सुशीला को पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को दबाने के उद्देश्य से परिजनों ने अस्पताल में यह बयान दिया कि स...