गुमला, अप्रैल 16 -- पालकोट, प्रतिनिधि । पालकोट स्थित कंदर्प उच्च विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने गुरूवार को सराहनीय पहल करते हुए ऋषिमुख पर्वत की तराई में स्थित प्रसिद्ध जल स्रोत निर्झर की साफ-सफाई की। यह झरना क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल का एक प्रमुख स्रोत है।सफाई अभियान के दौरान कैडेटों ने झाड़ू, कुदाल सहित अन्य उपकरणों की मदद से झाड़ियों और फैली गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। इस दौरान उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया।कैडेटों ने लोगों से अपील की कि प्राकृतिक जल स्रोतों को साफ रखें और उनमें कचरा न डालें। उन्होंने कहा कि इन स्रोतों की सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। स्थानीय लोगों ने कैडेटों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और ...