गुमला, मार्च 13 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के बंगरु पतरा टोली में एक नाबालिग युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 16 वर्षीय अनिल उरांव के रूप में हुई है। जो पालकोट के कंदर्प हाई स्कूल में कक्षा नवम का छात्र था। जानकारी के अनुसार अनिल उरांव गुरुवार रात बिना बताए घर से निकल गया था। शुक्रवार अहले सुबह महुआ चुनने गए लोगों की नजर गांव के पास एक पेड़ पर फंदे से झूल रहे शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।मृतक के पिता फिलिप बारला ने बताया कि अनिल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था और अधिकतर समय घर में ही रहता था।घटना की सूचना मिलने पर पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई सचिन टोप्पो के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.