गुमला, अप्रैल 21 -- गुमला। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के बघिमा रामा टोली निवासी 65 वर्षीय धारिया लोहरा की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार अपराह्न करीब पांच बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार धारियां लोहरा नहाने के लिए पिंजराडीपा नदी के पास गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान नदी किनारे उसके कपड़े मिलने पर परिजनों को आशंका हुई कि वह डूब गया है। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाश की गई। यह भी पढ़ें- राप्ती में नहाते समय डूबकर दो किशोरियों की मौत इस दौरान उसका शव बरामद हुआ।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकल वाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.