पालकोट में तेज रफ्तार ब्रेजा पेड़ से टकराई, उड़े परखच्चे
गुमला, मई 23 -- पालकोट, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बंगरू पतराटोली के समीप शुक्रवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार मारुति ब्रेजा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कार सवार युवकों की जान बाल-बाल बच गई।जानकारी के अनुसार कोलेबिरा से पालकोट की ओर मारुति ब्रेजा से दो युवक आ रहे थे। इसी दौरान पतराटोली के पास चालक साहिल बारला वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।घटना में चालक साहिल बारला सहित कार में सवार दूसरे युवक को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पालकोट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.