गुमला, अप्रैल 21 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के बाबाजी तालाब में मंगलवार दोपहर नहाने के दौरान डूबने से सात वर्षीय बच्चे मननायक की मौत हो गई। मृतक के पिता बंधन नायक का पूर्व में ही मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार मननायक दोपहर करीब 12 बजे तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।बस्ती के युवकों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और पालकोट स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पालकोट में नहाने के दौरान नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत बताया जा रहा है कि बच्चे की मां बोल नहीं पाती है और पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेक...